शिमला :कमल भारद्वाज (TSN)-हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में निदेशक पद पर आरती गुप्ता पदोन्नत हुई हैं.आरती गुप्ता पहली ऐसी महिला है जो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से ही पदोन्नत होकर निदेशक बनी है. उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से ही अपना कैरियर शुरू किया। इसके अलावा विभाग की बारीकियों को बखूबी जानती है। विभाग की कार्यशैली से गुप्ता बखूबी परिचित है। यही कारण है कि प्रदेश के पत्रकार व विभाग के लोगों में आज खुशी का माहौल है।
इससे पहले आरती गुप्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में एडिशनल डायरेक्टर रही है। विभाग के प्रति मेडम की कार्यकुशलता पारंगत है। खास बात यह है कि प्रदेश व देश की जनता इनकी मधुर आवाज को कई मर्तबा सुन चुके है। कोई भी वीवीपीआई कार्यक्रम होता था उसमें आरती गुप्ता ही मंच संचालन का कार्य करती रही है। चाहे फ्रंट मंच हो या फिर बैकस्टेज मंच हो। न्यूज बनाने से लेकर स्क्रिप्ट एडिटिंग सहित पत्रकारिता के सारे गुणों से भरपूर आरती गुप्ता एक जिम्मेदार अधिकारी है और विभाग में वेहतर सेवाएं दी हैं। आरती गुप्ता अपने कर्तव्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार है। मधुर और विनम्र स्वभाव की महिला अधिकारी की आवाज विभाग की डाक्यूमेंट्री में भी सुनी जा सकती है और आकाशवाणी एवं दूरदर्शन शिमला में समाचार उद्घोषक का भी वेहतर अनुभव रखती है। इसके अलावा आरती गुप्ता थिएटर आर्टिस्ट भी हैं
