By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कई बीमारियों को दूर करता है बी पॉलन.. शहद से भी चार गुणा ज्यादा कीमत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > कई बीमारियों को दूर करता है बी पॉलन.. शहद से भी चार गुणा ज्यादा कीमत
healthhimachal

कई बीमारियों को दूर करता है बी पॉलन.. शहद से भी चार गुणा ज्यादा कीमत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/18 at 10:53 AM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-मधुमक्खियों का जिक्र आते ही हम सबके दिमाग में एक ही उत्पाद की तस्वीर आती है और वो है शहद।लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते की मुधमक्खियां शहद के अलावा एक और उत्पाद भी तैयार करती हैं जो शहद से कई गुणा महंगा होता है।इसका नाम है बी पॉलन। बी पॉलन में बी का अभिप्राय मधुमक्खी से है जिसे अंग्रेजी में बी कहा जाता है।

बी पॉलन फूलों के परागकणों के ढेर को कहा जाता है। जब मधुमक्खी फूलों से रस एकत्रित करती है तो उसी दौरान उसके पैरों पर परागकण लग जाते हैं। जब यह मधुमक्खी वापिस अपने छत्ते पर आती है तो उससे पहले एक पॉलन गेट लगा दिया जाता है जिससे गुजरने की जगह बहुत ही कम होती है। जब मधुमक्खी उस गेट से गुजरने का प्रयास करती है तो उसके पैरों चिपके परागकण नीचे गिर जाते हैं और जो ढेर एकत्रित होता है उसे बी पॉलन कहते हैं।

कई बीमारियों से बचाता है बी पॉलन

जो लोग पोषक तत्वों की कमी से जूझ रहे हैं उनके लिए बी पॉलन किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें 40 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है। इससे आपकी इम्युनिटी बढ़ती है,लीवर का उपचार होता है,मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, वजन कम करने में मदद करता है,जले हुए घावों को ठीक करता है, शरीर में टयूमर को फैलने से रोकता है,कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए भी बी पॉलन बहुत ज्यादा फायदेमंद माना गया है। नारी शक्ति ग्राम संगठन अम्बोटा की तरफ से सरस मेले में बी पॉलन और देसी शहद की बिक्री का स्टाल लगाया गया है। मधुमक्खी पालक अमन ठाकुर ने बताया कि वह अपने कजिन भाई रोहित के साथ बीते 15 वर्षों से इस कार्य को उना और शिमला में कर रहे हैं। कई लोग इसका सेवन करने के बाद दोबारा इसके इस्तेमाल के लिए उनके पास संपर्क करते हैं।

1500 से दो हजार रूपए प्रति किलो है दाम

अमन ठाकुर ने बताया कि बी पॉलन का दाम 1500 से लेकर दो हजार रूपए प्रति किलो है। लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने छोटी पैकिंग भी उपलब्ध करवाई है जिसमें 200 और 500 रूपए की पैकिंग लोगों को काफी भा रही है और लोग इसे खरीद भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरस मेले के दौरान बहुत से लोग उनके पास आकर इस प्रॉडक्ट की जानकारी भी ले रहे हैं और इसे खरीद भी रहे हैं। इसके साथ ही इनके पास देसी शहद भी उपलब्ध है जिसे इन्होंने खुद द्वारा पाली मधुमक्खियों से प्राप्त किया है।

TAGGED: Mandi Bee pollen cures many diseases
Chandrika March 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नरेश चौहान ने BJP पर एजेंसियों के दबाव और धनबल के प्रयोग से सरकार गिराने की कोशिश के लगाए आरोप
Next Article लोकसभा और विधान सभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर आज दिल्ली में कांग्रेस का मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?