By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नरेश चौहान ने BJP पर एजेंसियों के दबाव और धनबल के प्रयोग से सरकार गिराने की कोशिश के लगाए आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नरेश चौहान ने BJP पर एजेंसियों के दबाव और धनबल के प्रयोग से सरकार गिराने की कोशिश के लगाए आरोप
himachalpolitical

नरेश चौहान ने BJP पर एजेंसियों के दबाव और धनबल के प्रयोग से सरकार गिराने की कोशिश के लगाए आरोप

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/03/17 at 7:10 PM
Share

शिमला :कमल भारद्वाज (TSN)-चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी बिगुल भी बज चुका है.आयोग की ओर से प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों के साथ 6 विधानसभा सीटों पर भी उप-चुनाव की तारीख है तय कर दी गई है. लिहाजा प्रदेश में सियासी गर्मी भी बढ़ी हुई है. इसी बीच मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उप-चुनाव को लेकर तैयार होने की बात कही. वहीं नरेश चौहान ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष पर भी निशाना साधा. इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा पर एजेंसियों के दबाव और धनबल के प्रयोग से सरकार गिराने का काम करने का भी आरोप लगाया. साथ ही नरेश चौहान ने प्रदेश की जनता के दोबारा कांग्रेस पर विश्वास जताने की भी बात कही.

अब षड्यंत्र पर चुनाव में बागी नेताओं और भाजपा के लोगों को जनता को देना होगा जवाब

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रक्रिया के तहत प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ 6 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव की भी तिथि तय की है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है.नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने 40 सीटें जीताकर 14 महीने पहले पूर्ण बहुमत दिया था.अब पार्टी से बागी हुए इन 6 विधायकों को जनता के सवालों का जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने जवाब देना पड़ेगा की आखिर 14 महीने में ऐसी क्या वजह हुई, जो इन्होंने प्रदेश की जनता और कांग्रेस सरकार के साथ धोखा कर दिया. नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा भी इस षड्यंत्र में पूरी तरह से शामिल है.उनके नेता बागी नेताओं के साथ घूम रहे हैं. बागी विधायकों को CRPF की सुरक्षा दी जा रही है. इन सब बातों का जवाब बागी नेताओं और भाजपा को जनता के बीच देना होगा.इस दौरान नरेश चौहान ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशीयों के नाम तय किए जाने और मुद्दों को लेकर कहा कि बैठकों का दौर जारी है.जल्द ही प्रत्याशियों के नाम तय होंगे.उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के बीच कांग्रेस महिलाओं को 1500 देने, OPS बहाल करने जैसे बड़े फैसलों को लेकर जाएगी. इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा से पूछा की क्या वे OPS बहाली के विरोध में है भाजपा के लोगों को यह भी साफ-साफ करना चाहिए. नरेश चौहान ने कहा की प्रदेश की जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपना प्यार और आशीर्वाद देगी.

पूर्ण बहुमत की सरकार को गिराना क्या नेता प्रतिपक्ष अपनी उपलब्धि मानते हैं?

इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा. प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को साफ कर देना चाहिए कि उन्हें लोकतंत्र पर विश्वास है या नहीं. नरेश चौहान ने कहा की नेता प्रतिपक्ष ने 5 साल बतौर मुख्यमंत्री के प्रदेश में शासन किया.चुनाव में प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया.उन्होंने पूछा कि जनता की चुनी हुई पूर्ण बहुमत की सरकार को गिराना क्या वह अपनी उपलब्धि मानते हैं ? उन्होंने कहा कि एजेंसियों के दबाव और धनबल के प्रयोग से सरकार गिराने का काम उपलब्धि की बात है ? नरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार बहुमत है बहुमत में है और आने वाले समय में भी बहुमत में होगी. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से यह सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी.

TAGGED: Shimla Principal Media Advisor to Chief Minister Naresh Chauhan
Chandrika March 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रतिभा सिंह बोली कांग्रेस चुनावों के लिए तैयार… हाईकमान जल्द प्रत्याशियों के नामों की करेगा घोषणा
Next Article कई बीमारियों को दूर करता है बी पॉलन.. शहद से भी चार गुणा ज्यादा कीमत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?