By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले PM का हिमाचल में माना जा रहा आखिरी दौरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले PM का हिमाचल में माना जा रहा आखिरी दौरा
electionhimachalpolitical

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले PM का हिमाचल में माना जा रहा आखिरी दौरा

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/10/05 at 5:30 PM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: पीएम मोदी ने आज 3650 करोड़ की योजनाओं की सौगात हिमाचल को दी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है 247 एकड़ में बना एम्स अस्पताल। बिलासपुर एम्स 1470 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित हुआ है। ये भी काफी अहम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ये उनका आखिरी हिमाचल दौरा माना जा रहा है। एम्स के उद्घाटन होने से प्रदेश की जनता को अब और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि एम्स बिलासपुर, 1470 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित, 18 स्पेशलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड वाला एक अत्याधुनिक अस्पताल है. 247 एकड़ में फैला यह अस्पताल 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाओं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी और जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक से लैस है।

10 दिनों में ये दूसरा मौका जब पीएम मोदी ने हिमाचल की जनता को किया संबोधित

बीते 10 दिनों में ये दूसरा मौका है जब पीएम मोदी हिमाचल की जनता को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले 24 सितंबर को पीएम मोदी की रैली मंडी में होनी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण पीएम ने BJYM की रैली को वर्चुअली संबोधित किया था। पीएम मोदी बिलासपुर के लुहणू मैदान में जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैंके उद्घाटन के माध्यम से देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता को फिर से प्रदर्शित किया जा रहा है। एम्स बिलासपुर का शिलान्यास भी अक्टूबर 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

बिलासपुर को 3650 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी ने आज 1690 करोड़ की लागत से बनने वाले पिंजौर से नालागढ़ फोरलेन हाइवे और नालागढ़ में 350 करोड़ से बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क की आधारशिला भी रखी है। इसके अलावा पीएम मोदी ने बिलासपुर में ही 140 करोड़ की लागत से तैयार देश के दूसरे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन भी किया।

31 किलोमीटर लंबी परियोजना की आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-105 पर पिंजौर से नालागढ़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने के लिए करीब 31 किलोमीटर लंबी परियोजना की आधारशिला रखी है। 1690 रुपये की लागत से बनने वाला ये फोरलेन अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला और सोलन, शिमला से बिलासपुर, मंडी और मनाली की ओर जाने वाले यातायात के लिए एक प्रमुख संपर्क कड़ी है। . चार लेन के इस राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 18 किमी का हिस्सा हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आता है और शेष भाग हरियाणा में पड़ता है। यह राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक केंद्र नालागढ़-बद्दी में बेहतर परिवहन सुविधा सुनिश्चित करेगा और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी गति देगा, . इससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

नालागढ़ में डिवाइस पार्क की आधारशिला

प्रधानमंत्री ने आज बिलासपुर के लुहणू मैदान से नालागढ़ में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क की आधारशिला रखी। करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू इस मेडिकल डिवाइस पार्क में उद्योग स्थापित करने के लिए 800 करोड़ रुपये पहले ही साइन किए जा चुके हैं। इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री जिला बिलासपुर के बंदला में गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन किया। लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से, कॉलेज पनबिजली परियोजनाओं के लिए प्रशिक्षित जनशक्ति उपलब्ध कराने में मदद करेगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्यों में से एक है।यह युवाओं के कौशल को बढ़ाने और पनबिजली क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करने में मदद करेगा ।

admin October 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर रैली पर मोदी बोले- हिमाचल अवसरों का प्रदेश, सुनिए खास बड़ी बातें
Next Article जिला किन्नौर में हटाई गई विधायक जगत सिंह की उद्घाटन पट्टिकाएं, कांग्रेस ने जताया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?