सचिन शर्मा,केलांग: विधानसभा चुनाव से पहले जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के लोगों को करोड़ों की सौगातें हिमाचल प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा, जन जातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत निवारण मंत्री डॉ.राम लाल मार्कंडेय की ओर दी गई है । अपने स्पिति दौरे के दौरान अभी तक उन्होंने करोड़ों रुपए की लागत से बने भवनों का उद्घाटन किया और कई भवनों की आधारशिला रखी।
स्पिति में अपने दौरे के दौरान लगभग 50 लाख की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रांगरिक के छात्रावास ओर 2 करोड़ 37 लाख की लागत से बने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोंगटोंग का उद्घाटन मंत्री ने किया । इसके साथ ही काज़ा थाने के प्रथम मंजिल का भी उद्घाटन उन्होंने किया है।
डॉ.मार्कंडेय ने स्पिति घाटी के रोंगटोंग मे बनने जा रहे 2 मेगा वॉट सोलर पॉवर प्लाट का औचिक निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काज़ा से उन्नयन हुए नागरिक अस्पताल काज़ा का उद्घाटन किया। साथ में 7 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नए सिविल अस्पताल का भूमि पूजन करने के साथ ही काज़ा नागरिक अस्पताल के लिए 60 लाख की राशि से खरीदे गए एंडोस्कोपी मशीन का भी उद्घाटन भी उन्होंने किया है ।
अपने दौरे के दौरान उन्होंने कुंगरी गोंपा में श्र योमेद टुलकु रिन्पोछे की गरिमामई उपस्थिति में 60 लाख रूपए की धनराशि से निर्मित पुस्तकालय एंव प्रवचन भवन का उद्घाटन किया है। तो वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग 63 करोड़ की लागत से बनने जा रहे सड़कों का भूमि पूजन भी उन्होंने किया है। इस में अतरगु से मुद तक 41 करोड़ 28 लाख की धनराशि से लगभग 34 किमी सड़क की टाइरिंग होगी। इसके साथ लिंगती से रामा व लालुंग तक 12 करोड़ 84 लाख की लागत से 10 किमी सडक की टाइरिंग होगी ओर शिचलिंग से माने योगमा तक 7 करोड़ 43 लाख की धनराशि से लगभग 6 किमी सड़क की टाइरिंग होगी।
कैबिनेट मंत्री डॉ.राम लाल मार्कंडेय सिलुक गांव के लिए वाहन योग्य पुल की आधारशिला रखने के साथ ही सगनम गांव में बने मेडिटेशन एंव साधना भवन का उद्घाटन किया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सगनम के अलावा खर गांव में सामुदायिक एंव प्रवचन भवन का उद्घाटन करने के साथ ही समदो में गर्म पानी में नहाने आने वाले स्पीति वासियों के लिए बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने के साथ ही समदो में पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन भी डॉ मार्कंडेय ने किया है। यह सभी उद्घाटन ओर शिलान्यास अभी हाल के दिनों में ही मंत्री ने अपने स्पिति दौरे के दौरान किए है।
