By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन से पहले BJP ने किया शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन से पहले BJP ने किया शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
himachalpolitical

लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन से पहले BJP ने किया शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/05/12 at 7:15 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी TSN)- 13 मई को भाजपा के शिमला से प्रत्याशी और मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले भाजपा ने शिमला में शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान शिमला में हुई जनसभा में भाजपा के कई बड़े प्रदेश और राष्ट्रीय नेता मौजूद रहे. इस जनसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत कई बड़े भाजपा नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की.

जनता का मूड भाजपा के पक्ष में देखा है:सुरेश कश्यप

शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि देश भर से पीएम मोदी की प्रचंड जीत को समर्थन मिल रहा है.देश भर के माहौल ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा सत्ता मे आ रहे हैं.सुरेश कश्यप ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ साथ सभी चारों लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी.सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में काम करवाए हैं और उनके संसदीय क्षेत्र की जनता यह जानती है.इस दौरान सुरेश कश्यप ने रेणुका पॉवर प्रोजेक्ट सुन्नी पावर प्रोजेक्ट जैसे विभिन्न कामों का जिक्र भी किया.इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा की सुरेश कश्यप शिमला संसदीय क्षेत्र से कल अपना नामांकन भरेंगे.आज शिमला संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोगों ने शिमला आकर सुरेश कश्यप को अपना आशीर्वाद दिया.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार सत्ता में लाना तय कर दिया है.उन्होंने कहा कि चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी.उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया है और जनता का मूड भाजपा के पक्ष में देखा है.

राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

इस अवसर पर डॉक्टर राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा.डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धोखा और बेईमानी की है.उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास CPS नियुक्त करने,एडवाइजर लगाने, कैबिनेट रैंक देने और पायलट लगाने के लिए बजट है लेकिन जनता के लिए खजाना खाली है.प्रदेश सरकार ने 900 संस्थान बंद कर दिए और प्रदेश की जनता से किए वायदे पूरे नहीं किए.

हिमाचल की सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में गर्मजोशी के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुरेश कश्यप को आशीर्वाद दिया.जयराम ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा एक बार फिर बड़े बहुमत के साथ शिमला लोकसभा सीट जीतने वाली है.जयराम ठाकुर ने इस दौरान हिमाचल की सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया.इस मौके पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा.जयराम ठाकुर की मुख्यमंत्री बौखलाहट में है धीरे-धीरे चीजें उनके हाथ से निकलती जा रही है.सीएम सुक्खू को निशाने पर लेते हुए जयराम ठाकुर ने कहा की कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री न बदलने का तय किया है.जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी.CPS का जाना तय है मामला उस ओर जाता नज़र आ रहा है.लिहाज़ा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बचेगी.

TAGGED: Shimla BJP Public meeting
Chandrika May 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP की शिकायत पर बोले कुलदीप पठानिया अध्यक्ष होने से पहले कांग्रेस पार्टी का हुं विधायक
Next Article कांग्रेस ने भाजपा की जनसभा को बताया फ्लॉप.. बोले देश में बनेगी नई सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?