By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अपनी जमीन वापिस मिलने पर बोले लाभार्थी… मुख्यमंत्री जी, राजस्व लोक अदालत ने खत्म की चार दशकों की परेशानी’
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अपनी जमीन वापिस मिलने पर बोले लाभार्थी… मुख्यमंत्री जी, राजस्व लोक अदालत ने खत्म की चार दशकों की परेशानी’
himachalNews

अपनी जमीन वापिस मिलने पर बोले लाभार्थी… मुख्यमंत्री जी, राजस्व लोक अदालत ने खत्म की चार दशकों की परेशानी’

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/08 at 7:24 PM
Share

ज्वालामुखी :चन्द्रिका (TSN)-सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में लोग अपनी समस्याए लेकर आ रहे हैं, जिसका समाधान किया जा रहा है। एसा ही कुछ ज्वालामुखी क्षेत्र के अंब पठियार में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में देखने को मिला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे,जब बीरबल शर्मा ने अपनी समस्या का हल मिलने पर कहा कि ‘मुख्यमंत्री जी,पिछले 40 साल से मेरी जमीन के इंतकाल का केस लटका हुआ था। इतनी परेशानी हो रही थी कि बता नहीं सकता। एक किसान का बेटा हूं और इतने अरसे के बाद अपनी जमीन मिली है, जो आपके प्रयासों से ही सम्भव हो सका है। किसान कितने दुःखी थे कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। आपने उनकी परेशानियां दूर कर यह बहुत अच्छा काम किया है।

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद

राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संवाद भी किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को राहत प्रदान करने के लिए ही प्रदेश भर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। आपदा राहत पैकेज के लाभार्थी मदन लाल ने कहा कि बारिश के कारण उनका घर गिर गया और अब राज्य सरकार से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता पहली किस्त के रूप में मिली है और मकान का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा सा मकान बनाओ, राज्य सरकार पूरे सात लाख रुपए की मदद प्रदान कर रही है। नियम बदल कर मुआवजा राशि बढ़ाई है। इसी योजना के लाभार्थी मिल्खी राम ने तीन लाख रुपए की प्रथम किस्त के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थी अमित ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसे 4 हजार रुपए प्रति माह पॉकेट मनी के लिए मिल रहे हैं। वहीं प्रियंका ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने हम जैसे बच्चों के लिए पहली बार इतनी बेहतर योजना शुरू की है और वास्तव में ही आप हमारा सहारा बने हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा पढ़ाई कर रही हो,तो प्रियंका ने कहा कि बीएड करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पढ़ाई का पूरा खर्च भी देगी। इसके साथ ही विवाह तथा स्टार्ट-अप के लिए 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने, घर बनाने के लिए जमीन और 3 लाख रुपए आर्थिक सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

TAGGED: Kangra jawalamukhi sarakaar gaanv ke dvaar’ kaaryakram
Chandrika February 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा राहत राशि जारी करने के लिए रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज
Next Article जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार कि महिलाओ को दी जाने वाली सम्मान निधि पर उठाए सवाल…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?