By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा राहत राशि जारी करने के लिए रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > आपदा राहत राशि जारी करने के लिए रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज
crimehimachal

आपदा राहत राशि जारी करने के लिए रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/02/08 at 5:43 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-मंडी जिला के धर्मपुर में आपदा राहत राशि जारी करने के लिए पटवारी द्वारा प्रभावित परिवार से मांगी गई रिश्वत के आरोपों के बाद विजिलेंस विभाग की टीम ने आरोपित पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं टीम ने शिकायतकर्ता महिला के बयान भी कलमबद किए हैं। पटवारी के खिलाफ विजिलेंस टीम के आईओ को अपन बयान दर्ज कराया। ​विजिलेंस टीम को राहत राशि के मामलों में अन्य खुलासे होने की उम्मीद है। फिलहाल विजिलेंस की टीम के पास एक ही मामला पहुँचा है।

शिकायतकर्ता गीता देवी निवासी कौहन डॉ.सज्यौपीपलू तहसील धर्मपुर ने दर्ज बयान में कहा कि उनका मकान बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था। पटवारी राजेश विमल राहत निधि की दूसरी किस्त जारी करने के लिए ​शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने पिछले महीने पहली किस्त से 50 हजार रुपये दे दिए थे और अब वह दूसरी किस्त जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने 22 जनवरी 2024 को सीएम संकल्प सेवा पर भी शिकायत की थी। जब शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच की हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो विजिलेंस की टीम मंडी ने तथ्यों के जांच के लिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया और आरोपों के आधार पर पटवारी पर मामला दर्ज किया है। एएसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने बताया कि बीती देर रात को ही पटवारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आईओ अभी मौके पर ही मौजूद हैं और आगामी कार्यवाई जारी है।

TAGGED: demanded bribe, Mandi Case registered against Patwari
Chandrika February 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिक्षा बोर्ड हिमाचल प्रदेश ने जारी किया TET परीक्षा परिणाम…26.1फीसदी रहा परिणाम
Next Article अपनी जमीन वापिस मिलने पर बोले लाभार्थी… मुख्यमंत्री जी, राजस्व लोक अदालत ने खत्म की चार दशकों की परेशानी’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?