संजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से देश में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल में प्रवेश करेगी। यह यात्रा सुबह 7 बजे कांगड़ा जिला के मीलवां से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी ओर प्रदेश में 24 किलोमीटर का पैदल सफर तह करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्री,विधायक,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह सहित सभी नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी मलौट में एक जनसभा करेंगे। इस दौरान हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी।
प्रदेश मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मीलवां पहुंचेगी। करीब 24 किलोमीटर की यात्रा के बाद दोपहर साढ़े चार बजे मलौट में एक जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के लिए प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मलौट पहुंचेंगे। हर जिला के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक पेश करते हुए यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।
