नाहन : देवेंद्र कुमार -भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल के दौरान देश को जहां स्वच्छ प्रशासन दिया है । वहीं हर वर्ग का ख्याल रखते हुए कई नई योजनाओं की शुरुआत की है । किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के समय में देश में कई घोटाले हुए जिससे देश को शर्मसार होना पड़ा, मगर मौजूदा सरकार स्वच्छ प्रशासन देते हुए लगातार आगे बढ़ रही हैं ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है । सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर देश के करोड़ों किसानों को लाभ देकर उनके खाते में हर साल 6 हजार की राशि पहुंचाई जो किसानों के लिए मददगार साबित हुई है। देवेंद्र ठाकुर ने यह भी कहा कि हिमाचल में सत्ता में आई सुक्खू सरकार ने चुनावी समय में प्रदेश की जनता से कोई जो भी वायदे किए थे, वह धरातल पर नहीं उतर रहे है । जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता की उम्मीदों पर खरा नही उतर पा रहे है।
