सोलन : योगेश शर्मा -कल पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती है । ऐसे में इसको लेकर प्रदेश भर में कल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं । इसी कड़ी में 23 जून शुक्रवार को युवा कांग्रेस सोलन एक सद्भावना रैली सोलन के शमलेच से सुबह 11:30 बजे शिमला चौड़ा मैदान तक निकालने वाली है।
वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर कल सोलन से शिमला तक युवा कांग्रेस सद्भावना रैली बाइक के माध्यम से निकालेगी । जिसमें 300 बाइक हिस्सा लेगी और करीब 600 युवा इस रैली में हिस्सा लेने वाले हैं।
