By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं भोले शंकर, गुफ़ा से गिरता पानी करता हैं जलाभिषेक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं भोले शंकर, गुफ़ा से गिरता पानी करता हैं जलाभिषेक
himachalReligion

डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं भोले शंकर, गुफ़ा से गिरता पानी करता हैं जलाभिषेक

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/05/10 at 6:09 PM
Share
संजीव महाजन, नूरपुर: देव भूमि हिमाचल में भगवान भोले शंकर के बहुत से मंदिर हैं। इन्हीं में से कुछ मंदिर ऐसे हैं जो बेहद ही प्राचीन हैं। इन मंदिरों से जुड़ा हुआ इतिहास भी  बेहद खास हैं। इन्हीं में से एक मंदिर  नूरपुर ब्लॉक की पंचायत सुलयाली में हैं। यह प्राचीन डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर एक अद्भुत, कुदरती मंदिर हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि इस मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना नहीं कि गई हैं बल्कि यहां शिव भोलेनाथ की शिवलिंग रूपी पिंडियां स्वयंभू ही प्रकट हुई हैं जो पूरे भारतवर्ष में कुछ ही जगह विराजमान हैं।
डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर की एक खास बात यह है कि यहां एक गुफा के अंदर एक नहीं बल्कि अनेकों शिवलिंग स्वयंभू निकले हैं। वहीं दूसरी खास बात यह है कि इन शिवलिंगों पर लगातार प्राकृतिक तरीके से ही जलाभिषेक होता रहता हैं। गुफा की चट्टानों से गिरता पानी शिवलिंग का जलाभिषेक यहां करता हैं।शिव गुफ़ा के अंदर प्रवेश करते ही आपको एक नहीं बल्कि सैकड़ो ही शिवलिंग यहां एक साथ नजर आएंगे। यह भी एक वजह हैं कि यह स्थल स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं।
यहां डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर में इन शिवलिंगों की  सदियों से लोग पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। इसके साथ ही सदियों से जो भक्त यहां सच्चे मन से शिव भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है और उनके सभी तरह के कष्ट भी मिट जाते हैं। यहां पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली से लोग दर्शनों भगवान भोले नाथ के दर्शनों के लिए आते हैं। मंदिर कमेटी की तरफ से यहां मंदिर में हर सुविधा का बेखूबी से ख्याल रखा जाता हैं।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का भी कहना है कि यह शिव मंदिर अपने आप में बेहद अनोखा है शिव मंदिर में शिव शंकर भोलेनाथ साक्षात रूप में अपने दर्शन श्रद्धालुओं को देते हैं। यहां मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग स्थापित हैं जिनकी पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं वही सभी तरह के कष्ट भी मिट जाते हैं।
मंदिर के सरोवर में स्नान करने से दूर हो जाते हैं चर्म रोग
डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर ने एक बहता हुआ झरना भी हैं। इसी झरने के पानी से भगवान शिव भोले नाथ के शिवलिंग का लगातार जलाभिषेक होता रहता हैं। वही मंदिर के पास है एक सरोवर है जिसमें झरने का पानी एकत्र होता है माना जाता है कि इस झरने के पानी में जो भी व्यक्ति स्नान करता है उसके त्वचा से जुड़े हुए सभी रोग दूर हो जाते हैं।
सरकार दे ध्यान तो धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभर सकता हैं डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर स्थल
शिव मंदिर इतिहास और इसकी मान्यता को देखते हुए यहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है ऐसे में अब जहां सरकार की ओर से जिला कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने की घोषणा की गई है ऐसे में अगर सरकार इस डिब्केशवर  महादेव मंदिर पर भी विशेष ध्यान दें तो इसे एक भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सकता हैं।।
TAGGED: cave, Dibkeshwar Mahadev, Jalabhishek, nurpur, Swayambhu Shivling
admin May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कथेड़ में बन रहे नए अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मंत्री शांडिल ने किया निरीक्षण
Next Article कांग्रेस नेताओं की बिंदल पर टिप्पणी निंदनीय :कर्ण नंदा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?