सोलन : योगेश शर्मा-स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल बुधवार को सोलन के कथेड़ में बन रहे नए अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे । उन्होंने कहा कि नए अस्पताल भवन के बनने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं यहां दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि समय समय पर अस्पताल के निर्माण कार्य का जायजा वे खुद ले रहे हैं और अधिकारियों को इसके बारे में उचित दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल के निर्माण कार्य के दौरान अधिकारियों को कोई समस्या आ रही है तो उसके बारे में रिपोर्ट मंगवाकर उसे शीघ्र निपटाने का प्रयास किया जा रहा है,ताकि बेहतर तरीके से अस्पताल के निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके । स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की सोलन में बनने वाला नया अस्पताल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस होगा जिससे लोगों को सुविधा मिलने वाली है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में किस तरह से सुविधाओं लो बढ़ाया जाए इसको लेकर भी चर्चा की जा रही है और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से भी हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बात की गई है,शांडिल ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि हिमाचल के लिए जो भी स्वास्थ्य क्षेत्र में करने के लिए होगा उसे जरूर किया जाएगा।
