राहुल चावला,धर्मशाला: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भी अब हिमाचल में तैयार किए गए गर्म कपड़े विदेशियों को उपलब्ध होंगे। इसके लिए 1 महीने तक की प्रदर्शनी मेलबर्न में लगाई जाएगी जिसे लगाने के लिए कुल्लू के नगर में रहने वाले भृगु ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। जी हां वेजिटेबल कलर का इस्तेमाल कर रंग बिरंगे कपड़े बनाने वाले भृगु अगले महीने स्ट्रेलिया जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भृगु की ओर से हाथों से निर्मित गर्म कपड़ों व वस्तुओं की प्रदर्शनी एक महीने तक लगाई जाएगी।
धर्मशाला में आयोजित हुए जी-20 सम्मेलन में अपने इन कपड़ों का स्टॉल लगाने वाले भृगु को यह बेहतर अवसर अपने उत्पादों और उन्हें अलगतरीक़े से बनाने की टेक्नीक के चलते मिल पाया हैं। भृगु हस्तनिर्मित गर्म कपड़े और वस्तुओं की कला को रिवाइव करने में जुटे हुए हैं। भृगु जिला कुल्लू के नग्गर के रहने वाले हैं ओर जी-20 सम्मेलन की धर्मशाला के रेडिसन ब्लू होटल में हो रही बैठक में अपने साथियों के साथ स्टॉल लगाने पहुंचे हैं।
भृगु ने बताया कि वर्षों पहले हमारे बुजुर्ग इस तरह के गर्म कपड़े पहनते थे, उसी कला को पुनर्जीवित करने की पहल उनकी ओर से की गई हैं। पिछले वर्ष भृगु के उत्पादों का एक स्टाल नेशनल म्यूजियम दिल्ली के लिए चयनित हुआ था। भृगु बताते हैं कि उस दौरान देशभर से 75 कारीगर व डिजाइनर इसके लिए चयनित हुए थे,जबकि हिमाचल से केवल उनके नाम का चयन हुआ था जिसके चलते उनके उत्पादों की प्रदर्शनी दिल्ली नेशनल म्यूजियम में 2 महीने तक चली। अब उसी के आधार पर उनके उत्पादों की प्रदर्शनी को ऑस्ट्रेलिया के लिए चुना गया हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 1 महीने तक उनके उत्पादों की प्रदर्शनी चलेगी।
जी-20 बैठक में स्टॉल लगाने पहुंचे भृगु बताते हैं कि सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को उनके उत्पाद खासे पसंद आए हैं। कई विदेशी मेहमानों ने उनसे उत्पाद खरीदे हैं। इन उत्पादों में केमिकल वाले रंगों के बजाए सब्जियों के रंगों का इस्तेमाल किया गया हैं। बकौल भृगु उनकी ओर से निर्मित वॉल हैंगिंग उत्पाद राष्ट्रपति निवास के लिए चुना गया हैं। इसी के साथ उन्होंने विशेष पहल करते हुए कुल्लवी नाटी को हैंडलूम में उतारा हैं।
