संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक की पंचायत कोटपलाहडी में दो तीन महीनों से सड़क के किनारे खड्डों के चलते परेशानियों से जूझ रहे हैं। सड़क पर खड्डों की वजह से यहां पर आने वाली बस सर्विस भी प्रभावित हो रही हैं, जिसको लेकर गांववासियों ने रोष प्रकट किया हैं सड़क के किनारे पर खड्डे कंपनी की ओर से बिछाई जा रही फाइबर के लिए नालियों की खुदाई के चलते हुए हैं। फाइबर बिछाने वाली कंपनी अपना काम करके जा चुकी है और सड़क पर खड्डों यूंही छोड़ गई हैं।
पवन कुमार ने कहा कि वह कोटपहलाडी के निवासी हैं। उनके क्षेत्र में फाइबर बिछाने का कार्य चला हुआ था जिसके चलते यहां सड़क के किनारे नालियां खुदाई की गई जिसमें फाइबर डाली गई। काम खत्म हो चुका है पर जो नालियां खोदी गई थी उन्हें ठीक तरीके से भरा नहीं गया जिसके कारण यहां अक्सर चलने वालों को खतरा बना हुआ हैं। उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि अगर किसी का इन नालियों के चलते एक्सिडेंट हो जाए तो इसके लिए कौन जिम्मेवार होगा ।हमारी प्रशासन से गुजारिश है कि इसे ठीक करवाया जाए ।
वहीं पंचायत उपप्रधान अशोक सिंह ने कहा कि यहां कंपनी की ओर से फाइबर डाली गई थी जिसके चलते यहां नालियां खोदी गई। जगह-जगह खड्डे पड़े हुए हैं। दो महीनों से गांव में बस भी नहीं आ रही जिसके चलते सभी गांव वासी परेशान हैं। हम सरकार ओर प्रशासन से अपील करते है कि इसे जल्द ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े ।
मामले में पीडब्ल्यूडी एक्सियन जे. एस. राणा ने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि सड़क पर पड़े खड्डों से लोगों को दिक्कत हो रही हैं मैंने उस एरिया के जेई एसडीओ को कह दिया है और जल्द ही वहां नालियां बना दी जाएगी ताकि लोगों को आने जाने में कोई समास्या ना हो ।
