बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): हिमाचल के बिलासपुर से सटे राष्ट्रीय मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मनाली से जालंधर की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस (PB01 C 9972) 40 यात्रियों सहित सड़क पर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि हादसे में सभी घायल मुंबई, जालंधर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उड़ीसा के हैं।
बिलासपुर प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायलों को 5000 रुपए प्रति व्यक्ति और आंशिक रूप से घायलों को 2000 रूपए प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता दी गई है। बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बस मनाली से किरतपुर की ओर पर्यटकों को लेकर जा रही थी। जैसे ही सागर होटल के पास उतराई में बस पहुंची तो चालक ने बस के ऊपर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर जा पलटी। गनीमत यह रही कि बस खाई की ओर नहीं गिरी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
बिलासपुर में बड़ा हादसा: मनाली से किरतपुर लेकर जा रही 40 यात्रियों सहित पलटी बस, 15 घायल
Leave a comment
Leave a comment
