अरविंदर सिंह,हमीरपुर: पेपर लीक मामले की वजह से भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में भर्तियों को लेकर हुई धांधलियों में लंबे अरसे के बाद आखिर विजीलेंस ने आयोग के पूर्व सचिव एचएएस अधिकारी जितेंद्र कंवर को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया हैं। विजीलेंस की ओर से उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी, लेकिन उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया था। आज उन्हें अरेस्ट कर लिया गया हैं।
उन्हें जूनियर ऑफिसर सहायकों आईटी कोड नंबर 965 की भर्ती में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया हैं। विजीलेंस ने इस मामले में एफआईआर 4/22 दर्ज की थी। इस मामले में आयोग की गुप्त शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद व उनके बेटे निखिल आजाद के अलावा कई लोगों को पहले की गिरफ्तार किया जा चुका हैं। जेओए भर्ती घोटाले में आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर गिरफ्तार किया गया हैं।
विजीलेंस अधिकारियों के मुताबिक जितेंद्र कंवर को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी का दावा है कि इस आयोग में दो दर्जन के करीब विभिन्न पदों के लिए हुई भर्तियों के परीक्षा पत्र लीक हुए व कई मामलों में लेन देन भी हुआ हैं। विजीलेंस अभी तक ट्रैफिक, इंस्पेक्टरों, कला अध्यापकों की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लीक होने के मामलों में भी मामले दर्ज कर चुकी हैं।
