योगेश शर्मा, सोलन: एशिया में पहली बार अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है जो कि सोलन शहर के ठोडो मैदान में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होगी। इसमें देश भर की 12 टीम में भाग लेने वाली हैं। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद के बेटे ओलमप्याड अशोक ध्यानचंद बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में ग्रास रूट हॉकी प्रमोशन एंड डेवलपमेंट फेडरेशन के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन दिनेश महाजन ने बताया कि एशिया में पहली बार इस तरह की हॉकी प्रतियोगिता अंडर-13 आयोजित होने जा रही हैं। यह प्रतियोगिता एशिया की पहली प्रतियोगिता होगी जो कि सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 7 से 9 अप्रैल तक होगी। हॉकी की ओर युवाओं का रुझान लाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं।
दिनेश महाजन ने कहा कि हॉकी के स्तर में बढ़ोतरी और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। दिनेश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी की एक बेहतरीन टीम के निर्माण करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लिम्का बुक में भी एंटर किया जाएगा। यह प्रतियोगिता इंटर जोनल कप के तहत होगी,जिसमें नार्थ,साउथ,सेंट्रल जोन, ईस्ट,वेस्ट नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाड़ी भाग लेंगे,और इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेने वाली है,जिसमें 6 टीमें लड़को और लड़कियों की होगी। यह प्रतियोगिता अंडर 13 बॉयज एंड गर्ल्स के लिए होने वाली हैं।
