हिमाचल:चन्द्रिका (TSN)-हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिषेक राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । लोकसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में उनका इस पद से इस्तीफा देना हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया को बड़ा झटका है । अभिषेक राणा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला को सौम्पा है, जिसमें कारण भी बताया है ।
अभिषेक राणा ने बताया कि उनका व्यक्तिगत कारण है जिस वजह से उन्होंने हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है । अभिषेक राणा ने बताया कि उन्हें एक ही पद पर पांच साल हो गए है और अब किसी और को मौका दिया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि उनकी अपनी एक संस्था है जिसे दो दशक से ज्यादा समय हो गया है,जो देश के अलग अलग कौने में काम कर रही है, मुझे लग रहा है उसमे ज्यादा समय देने की जरूरत है ।
कांग्रेस से कोई नराजगी के सवाल पर दिया ये जवाब
अभिषेक राणा से इस पद से इस्तीफा देने का कारण कांग्रेस पार्टी से कोई नराजगी के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि एसी कोई नाराजगी नहीं है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस वरिष्ठ नेता को अपने कारण के बारे में अवगत करवाया है । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, सोशल मीडिया अध्यक्ष का पद जिम्मेवारी वाला पद है जिसमें पूरे समर्पण के साथ काम करने कि जरूरत होती है । अभिषेक राणा ने कहा कि उन्हे लग रहा है कि वे अपनी संस्था को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे, इस वजह से उन्होंने हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है ।
