By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर बोले…CM के दोस्तों के सिवाय सुख की सरकार में कोई सुखी नहीं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर बोले…CM के दोस्तों के सिवाय सुख की सरकार में कोई सुखी नहीं
himachalpolitical

जयराम ठाकुर बोले…CM के दोस्तों के सिवाय सुख की सरकार में कोई सुखी नहीं

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/18 at 4:02 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- सुख की सरकार में सीएम के दोस्तों के सिवाय और कोई भी सुखी नहीं है। चाहे मंत्री हो या फिर आम जनता, सभी इस सरकार से दुखी हैं। यह बात पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गुटकर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

केंद्र से आए आपदा के पैसों को चहेतों को बांट रही है सरकार, प्रभावित खाली हाथ

बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देश को जो संबोधन दिया उसे जयराम ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुटकर में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्रियों के विभाग छीनकर दूसरे मंत्रियों को दिए गए। अब सवाल यह उठ रहा है कि पहले से तैनात मंत्री और नवनियुक्त मंत्री विभागों को संभालने के काबिल नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में आई आपदा के बाद अभी तक 1800 करोड़ की आर्थिक मदद भेजी है,लेकिन प्रदेश सरकार प्रभावितों को मदद पहुंचाने के बजाय चहेतों को मदद बांटने में लगी हुई है। उन्होंने एक प्रभावित बुजुर्ग महिला का हवाला देते हुए कहा कि उस बुजुर्ग को अभी तक कुछ नहीं मिला लेकिन उसी के गांव के ऐसे लोगों को सबकुछ मिल गया जिनका कुछ नुकसान ही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को सरकार से इस बारे में पूछना होगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत का विश्व भर में डंका बज रहा है और पूरा विश्व देश की ताकत को पहचान रहा है। आज केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण पूरा देश विकसित करने की दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है वो हर हाल में पूरा होगा। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया।

TAGGED: Former CM Jai Ram Thakur, Mandi vikasit bharat sankalp yatra
Chandrika January 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन शुरू…बोले इस बार मांगे पूरी मनवाकर मानेंगे,चाहे करना पड़े काम बन्द
Next Article हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया को बड़ा झटका..अध्यक्ष अभिषेक राणा ने दिया अपने पद से इस्तीफा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?