सोलन : योगेश शर्मा- सिनियर सकेंडेरी स्कूल कलहोग के लगभग एक सौ से अधिक बच्चों को पेड़ की छांव की नीचे पढऩा पड़ रहा है। बरसात से हुए भू-स्खलन के कारण स्कूल की दो ईमारतों में दरारें आ चुकी है।
स्कूल प्रशासन ने इन ईमारतों को खाली कर दिया गया है। स्कूल प्रशासन व एसएमसी ने पूरी रिपोर्ट एसडीएम कंडाघाट को दे दी है।वैकल्पिक व्यवस्था के लिए साथ लगते इंदिरा होली डे होम के भवन को प्राप्त करने के लिए स्कूल प्रशासन उपायुक्त सोलन से मिलेगा। उधर इंदिरा होली डे होम चंडीगढ़ ट्रस्ट स्वीकृती केवल जिला प्रशासन ही ले पाएगा।
