विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर हैं। मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को ना केवल मां के दरबार में आने पर माता रानी के दर्शन होंगे बल्कि अब श्रद्धालु नया बस स्टैंड चिंतपूर्णी और मुख्य बाजार में माधो दा टिल्ला के पास आते हुए भी मां चिंतपूर्णी के दरबार के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालुओं को यह सुविधा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से स्थापित करवाई गए 9 आउटडोर एलइडी पैनल के माध्यम से उपलब्ध होगी।
यह काम मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से ऑडियो वीडियो प्रोजेक्ट के माध्यम से करवाया जा रहा हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत चिंतपूर्णी बाजार में 28 स्पीकर लगाने का काम पूरा कर लिया गया हैं। अब दो स्थानों नया बस स्टैंड और माधो दा टिल्ला में एलइडी लगाने का काम किया जा रहा हैं इस काम के पूरा होने के बाद श्रद्धालु माता रानी के गर्भ ग्रह के दर्शन आसानी से कर पाएंगे। बताते चलें की इस एक एलइडी की कीमत 17 लाख के लगभग बताई जा रही हैं शुक्रवार को एक हाइड्रा मशीन के माध्यम से इन एलईडी को इंस्टॉल किया गया। अब जल्द ही श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन इन स्क्रीन के माध्यम से शुरू हो जाएंगे।
मंदिर एसडीओ आर.के जसवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के ऑडियो वीडियो प्रोजेक्ट के तहत इस काम को करवाया जा रहा हैं जिस पर 1.50 करोड से अधिक की राशि खर्च की जा रही हैं। बता दें कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों के लिए आते हैं। वहीं मंदिर में सोने-चांदी के अलावा नगदी का चढ़ावा भी सबसे अधिक इस मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाया जाता हैं।
