बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिसालपुर दौरे पर हैं। उन्होंने बिलासपुर में नवनिर्मित एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि इस एम्स के निर्माण में 1470 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए हैं।
एम्स का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने अस्पताल के निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। इसके बाद वह स्थानीय लुहणू मैदान में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
