शिमला :चन्द्रिका ( TSN)-प्रदेश के 8 जिलों के उपायुक्तो और 6 जिलों के एसपी बदले गए हैं । लोक सभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है । प्रदेश सरकार ने 19 आईएएस आधिकारियों के ट्रांसफर की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है ।
इन जिलों के SP बदले गए :-
प्रदेश सरकार ने शिमला,हमीरपुर,ऊना,कांगड़ा,कुल्लू,मंडी, चंबा और किन्नौर के उपायुक्तों और मंडी, कुल्लू, किन्नौर, बिलासपुर,ऊना और हमीरपुर के SP भी बदल दिए हैं। इसमें IPS अधिकारी साक्षी वर्मा को SP कुल्लू से SP मंडी लगाया गया है। IPS कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को SP बिलासपुर से SP कुल्लू लगाया गया है। IPS सृष्टि पांडे को SP लॉ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय से SP किन्नौर, IPS विवेक को SP किन्नौर से SP बिलासपुर लगाया गया है। हमीरपुर का SP पदम चंद और ऊना का SP राकेश सिंह को लगाया है। इसके अतिरिक्त SP साइबर क्राइम सीआईडी रोहित मालपानी को कमांडेंट प्रथम वाहिनी जुन्गा और ASP अमित यादव को कमांडेंट आईआरबीएन बस्सी लगाया गया है.
इन 8 जिलों के उपायुक्तो को बदला :-
जिला हमीरपुर का उपायुक्त अमरजीत सिंह को और शिमला का उपायुक्त निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप को नियुक्त किया। इसके अलावा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को निदेशक एवं विशेष सचिव पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास की नियुक्ति दी गई है। उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा को डीसी कांगड़ा के अलावा राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। डीसी शिमला आदित्य नेगी को बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा डिवीजन धर्मशाला के पद पर भेजा गया है।डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल को बदलकर आयुर्वेद निदेशक की नियुक्ति दी गई है। उपायुक्त कुल्लू को बदलकर विशेष सचिव वित्त की नियुक्ति दी गई है और वह मुख्य सचिव के विशेष कार्य अधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी को विशेष सचिव ऊर्जा के पद पर बदला गया है। डीसी चंबा अपूर्व देवगन को उपायुक्त मंडी के रूप में नियुक्ति दी गई है। आईटी विभाग के निदेशक मुकेश रेपस्वाल को डीसी चंबा नियुक्त किया। विनय सिंह बागवानी निदेशक होंगे। डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश अब उपायुक्त कुल्लू होंगे। बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक एवं वित्त के पद पर पहले नियुक्त रहे अमित कुमार शर्मा उपायुक्त किन्नौर और राज्य कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक जतिन लाल को उपायुक्त ऊना की नियुक्ति दी गई है। मानसी सहाय ठाकुर को निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन की नियुक्ति दी गई है। वह श्रमायुक्त का कार्यभार भी देखेंगी। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त अनुराग चंद्र शर्मा को बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक एवं वित्त लगाया। सोनाक्षी सिंह तोमर सीईओ बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण होंगी। गंधर्व राठौर को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया। वह राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। जफर इकबाल नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त बने हैं, वह धर्मशाला स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक भी होंगे।
