By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बल्द्वाड़ा तहसील के किसानों ने छोड़ी खेती..मौसम की बेरुखी और बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बल्द्वाड़ा तहसील के किसानों ने छोड़ी खेती..मौसम की बेरुखी और बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान
himachalNews

बल्द्वाड़ा तहसील के किसानों ने छोड़ी खेती..मौसम की बेरुखी और बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/02/01 at 3:06 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से बेशक लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लेकिन पिछले 3 महीने से पड़े सूखे जैसे हालातों के चलते व बेसहारा पशुओं के आतंक से मंडी जिला में किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। जिला की बल्द्वाड़ा तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत खुडला के मनवाना गांव के किसानों ने मौसम की मार और बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान होकर इस बार अपने खेतों में किसी भी प्रकार की बीजाई नहीं की है। इलाके में बेसहारा पशुओं का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि किसानों के साथ-साथ आम राहगीर भी इससे परेशान है।

मनवाना गांव के किसान दिनेश शर्मा और चंद्र कुमार ने बताया कि उनके गांव में 500 बीघा भूमि है। हर बार किसान खेती करते थे लेकिन गत वर्ष बारिश के कारण हुए नुकसान के बाद रही-सही कसर बेसहारा पशुओं ने पूरी कर दी। बेसहारा पशुओं का आतंक क्षेत्र में काफी ज्यादा बढ़ गया है। इससे परेशान होकर अधिकतर किसानों ने इस बार अपने खेतों को खाली छोड़ दिया और फसल की बीजाई नहीं की। खेतों में किसी भी प्रकार की बीजाई न करने से अब इनके समक्ष अपने पशुओं के लिए भी चारे का संकट मंडराने लग गया है। इन्हें अपने पशुओं के लिए भी चारा खरीदकर लाना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई है कि बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जाए और खेतों की बाड़बंदी का उचित प्रावधान किया जाए ताकि किसान पहले की भांति खेतीबाड़ी कर सकें।

TAGGED: Mandi Farmers of Baldwara tehsil left farming
Chandrika February 1, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लोक सभा चुनाव से पूर्व प्रशासनिक आधिकारियों में बड़ा फेरबदल…8 जिलों के उपायुक्तो और 6 जिलों के SP बदले
Next Article केंद्र सरकार का बजट युवा ,गरीब, महिला और किसान को मजबूती प्रदान करने वाला- जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?