मंजूर पठान,चंबा: हिमाचल प्रदेश में सड़क हाद+से रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को चंबा जिला में सुबह सवेरे ही एक बड़ा सड़क हाद+सा पेश आया हैं। इस हादसे में सात लोगों की मौ+त हो गई है और चार लोग गं+भीर रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बैरागढ़ से सनवाल के लिए एक बोलेरो गाड़ी जा रही थी जिसमें 11 लोग सवार थे। उनमें से 9 लोग पुलिस के जवान थे जो बैरागढ़ से सनवाल की ओर जा रहे थे। तरवाई के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी गहरे नाले में जा गिरी जिसके चलते पहले चालक ने एकदम से द+म तोड़ा, उसके बाद चार लोग नाले में पानी के तेज बहाव में बह गए। अन्य गं+भीर लोगों को नागरिक अस्पताल तीसा लाया गया जहां से उन्हें पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ हैं। पूरी घटना क्रम की जांच हो रही है , हालांकि सभी 11 लोगों को नाले से निकाला गया है जिसमें से सात लोग मृ+त पाए गए हैं जबकि 4 लोग गं+भीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया हैं। वहीं पुलिस हा+दसे की जांच में जुट गई हैं।
वहीं दूसरी ओर चुराह के भाजपा विधायक हंस राज ने घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को ठीक करने के लिए पहले भी हमने कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग को कहा लेकिन पीडब्ल्यूएडी विभाग की लापरवाही से यह हा+दसा हुआ हैं। कई लोगों की मौ+त हुई हैं । उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द इसमें कार्रवाई करनी चाहिए और उच्च स्तरीय जांच भी इस पूरे मामले में होनी चाहिए।
