By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी की महिलाओं ने चीड़ की पत्तियों से बना डाली राखियां..मार्किट में बढ़ी डिमांड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी की महिलाओं ने चीड़ की पत्तियों से बना डाली राखियां..मार्किट में बढ़ी डिमांड
himachalNews

मंडी की महिलाओं ने चीड़ की पत्तियों से बना डाली राखियां..मार्किट में बढ़ी डिमांड

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/11 at 3:37 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – जंगलों में आग मुख्य कारण चीड़ की पत्तियां ही मानी जाती है। इन चीड़ की पत्तियों से कारण लगी आग से जहां कई जंगली जानवर मौ+त का ग्रास बन जाते है, वहीं फॉरेस्ट विभाग को भी करोड़ो रूपये का नुकसान होता है। अब इन्हीं चीड़ की पत्तियों से मंडी शहर की महिलाएं ऐसे-ऐसे उत्पाद बना रही हैं, जिनके बारे में शायद कोई सोच भी नहीं सकता है। रक्षा बंधन का त्यौहार नजदीक आ रहा है तो ऐसे में मंडी शहर निवासी संतोष सचदेवा ने इन चीड़ की पत्तियों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए इसकी राखियां बना दी हैं।

कांगड़ा और शिमला से आई इन राखियों की डिमांड

संतोष सचदेवा वर्ष 1996 से आर्ट एंड क्राफ्ट का काम कर रही हैं और नैना आर्ट के नाम से स्वयं सहायता समूह का संचालन कर रही हैं। संतोष सचदेवा ने बताया कि उनके द्वारा बनाए जाने वाले नए-नए उत्पादों को काफी पसंद किया जाता है। इसी के चलते उन्हें निफ्ट कांगड़ा और लक्कड बाजार शिमला से चीड़ की पत्तियों की राखियां बनाने का ऑर्डर मिला। किसी ने कभी सोचा नहीं था कि चीड़ की पत्तियों की राखियां बनाई जा सकती हैं लेकिन जब ऐसा कुछ करने का मौका मिला तो इसमें हुनर दिखाने का प्रयास शुरू हुआ। संतोष सचदेवा ने बताया कि वे अभी तक निफ्ट कांगड़ा को 200 और शिमला को 2500 राखियां भेज चुकी हैं। दोनों ही जगहों से और राखियों की डिमांड आई है। संतोष ने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई है कि लोकल स्तर पर इन राखियों को बेचने के लिए मंच मुहैया करवाया जाए तो यहां पर भी इनकी खूब बिक्री हो सकती है।

इस तरह बनाई जा रही राखी

चीड़ की पत्तियों से बनाई जा रही राखियों में रेशम के धागे और पूजा के दौरान बांधे जाने वाले रक्षा सूत्र के धागे के साथ रूद्राक्ष का इस्तेमाल किया जा रहा है। रूद्राक्ष वाली राखी 50 तो बीना रूद्राक्ष वाली राखी 30 रूपए में बिक रही है। संतोष के साथ इस कार्य में जिला भर की 30 महिलाएं जुटी हैं जो अपने घरों पर ही इन्हें बनाकर आजीविका कमा रही हैं।

बता दें कि आर्ट एंड क्राफ्ट के साथ जुड़ी संतोष सचदेवा आज दिन तक हजारों महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के साथ जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतरीन कार्य कर चुकी हैं और कर रही हैं। नए-नए उत्पाद बाजार में आने से लोग भी इनके प्रति आकर्षित होते हैं और पर्यावरण को भी इससे लाभ मिलता है।

TAGGED: Mandi rakhi made from pine leaves
Chandrika August 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा में बड़ा सड़क हा+दसा,खा+ई में गि+री बोलेरो गाड़ी, सात की मौ+त,चार गं+भीर रूप से हुए घायल
Next Article बारिश की वजह से 32 मील में एक बार फिर से गिरा मलबा, पठानकोट- मंडी राष्ट्रीय मार्ग हुआ बाधित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?