By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बड़ी सफलता: आईजीएमसी में डॉक्टरों ने किया बिना चीर फाड़ के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > बड़ी सफलता: आईजीएमसी में डॉक्टरों ने किया बिना चीर फाड़ के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
healthhimachal

बड़ी सफलता: आईजीएमसी में डॉक्टरों ने किया बिना चीर फाड़ के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/29 at 3:20 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल  आईजीएमसी में डॉक्टरों ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया हैं। यहां डॉक्टरों ने पहली बार बिना चीरफाड़  के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया हैं। आईजीएमसी न्यूरो सर्जन विभाग के चिकित्सकों ने एंडोस्कोपी तकनीक का प्रयोग करते हुए मरीज के नाक के रास्ते से ब्रेन ट्यूमर को बाहर निकाला हैं।  पहले जहां ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन करने के लिए न्यूरो विभाग के चिकित्सकों को बड़ा ऑपरेशन करना पड़ता था। पूरा सिर खोलकर दिमाग को अलग करना पड़ता था, लेकिन अब चिकित्सकों ने बिना चीर फाड़ किए और रक्त निकाले ब्रेन ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की हैं।
आई.जी.एम.सी में यह सफल ऑपरेशन न्यूरो सर्जन विभाग के चिकित्सक (आसिस्टेंट प्रोफेसर) डॉ. विप्लव व डॉ. दिगविजय सिंह ठाकुर ने किया हैं। अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद न्यूरो सर्जन डॉ.विप्लव ने बताया कि अस्पताल में पहली बार बिना चीर फाड़ के ब्रेन से एंडोस्कोपी तकनीक के माध्यम से नाक के जरिए मरीज के सिर से ब्रेन ट्यूमर को बाहर निकाला गया हैं। इस ऑपरेशन में न तो किसी प्रकार का खून बहा है और न ही कोई टांके सिर में लगे हैं। ऐसे में अब ब्रेन ट्यूमर का ऑप्रेशन बिना चीर फाड़ के संभव हैं।
उन्होंने बताया कि बिना चीर फाड़ का ऑपरेशन जिला मंडी से आए एक 64 वर्षीय मरीज का किया गया हैं। यह मरीज जनवरी माह के शुरूआत में उनके पास आया था, जिसमें मरीज के सिर में दर्द और कुछ और समस्याएं थी। जिसके बाद व्यक्ति का सिटी स्कैन करवाया गया और जिसमें पाया गया कि मरीज को ब्रेन ट्यूमर हैं। उन्होंने बताया कि इस सफल आपॅरेशन में ई.एन.टी विभाग ने भी अहम भूमिका निभाई हैं जिसमें विभाग ने एंडोस्कोप के माध्यम से न्यूरो सर्जन को ट्यूमर तक पहुंचाया ताकि नाक के जरिए ट्यूमर निकाला जा सका। उन्होंन बताया कि मरीज का ऑप्रेरशन 19 जनवरी को किया गयाा और उसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया हैं, जबकि पहले ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन के बाद कई महिनों तक अस्पताल में रहना पड़ता था।
TAGGED: brain tumor, Doctors, IGMC, operation, Shimla, successfull
admin January 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बसंती बाग में सड़क के बीच सीवरेज पाइप लाइन लीक,लोगों का चलना हुआ मुश्किल
Next Article मशरूम उत्पादन ने महिलाओं को दिखाई नई राह,खेती कर बन रही आत्मनिर्भर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?