सोलन : योगेश शर्मा -सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुनपुरी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर प्रदेश सरकार के 6 महीने के कार्यकाल को विफल करार दिया गया है ।
देवेंद्र कुनपुरी ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में जो सुविधाएं किसानों मजदूरों और महिलाओं को मिल रही थी आज उसे सत्ता में आते ही प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि किसानों से दूध लेने को लेकर सरकार ने गारंटी दी थी, वह अभी तक पूरा नहीं हो पाई है । वहीं दूसरी तरफ हर महीने ₹1500 का इंतजार अपने खाते में आने का महिलाएँ कर रही है, देवेंद्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भी भाजपा पूरी तरह तैयार है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम भाजपा के लोग कर रहे है ।
