राकेश, ऊना: ऊना जिला में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने यहां बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। जिला में बाइक चोरी की कई घटनाएं सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद इस मामले में जांच शुरू की तो पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। ऊना पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल एक चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। इसके साथ ही उनके पास से चोरी की हुई चार मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक बाइक चोर एक गिरोह जिले में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने में लगा हुआ था,जिसके चार सदस्यों को उन्होंने पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। उनके कब्जे से चोरी की हुई 4 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का मुख्य सरगना अभी पकड़ से बाहर हैं,लेकिन उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मुख्य सरगना के पकड़े जाने पर अन्य चोरी की घटनाओं से पर्दा उठ सकता हैं। पुलिस अब इनको कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई हैं।
