राकेश,ऊना: चंडीगढ़ के पानी पर हिमाचल का भी हिस्सा हैं। हिमाचल अपना यह हिस्सा जरूर लेकर रहेगा। यह बात रविवार को ऊना में हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के एलजेएन हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द परिसर में आयोजित 49वें राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्याअथिति पहुंचें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुकेश अग्रिहोत्री व कार्यक्रम अध्यक्ष अभिजय चोपड़ा ने उत्तर भारत की पांच विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व तीन विभूतियों को हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में जिला ऊना से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में प्रथम 20 स्थानों पर रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्व.संतोष कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी छात्रवृति के तहत एक-एक हजार नगद छात्रवृति, प्रशस्ति पत्र व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। जबकि हिमकैप्स लॉ कालेज की दस ओर नंदा नर्सिंग इंस्टीच्यूट ऊना की 5 मेधावी व जरूरतमंद छात्राओं को दो-दो हजार रूपए नकद छात्रवृति प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हिमोत्कर्ष पिछले काफी सालों से बच्चों के के लिए आगे आ रहा हैं और उच्च शिक्षा उनको दिलवा रहा हैं। उन्होंने हिमोत्कर्ष की ओर से किए जा रहे कामों की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि जिला में ड्रग्स माफिया पर प्रदेश सरकार की ओर से नकेल कसी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस को आदेश दिए हैं कि आपके पास अगर चिट्ट के आरोपी को छुड़वाने के लिए किसी राजनेता का फोन आता है तो आप उसके नाम को उजागर भी करें। राजनेता की हिम्मत नहीं होनी चाहिए कि वह दोबारा किसी चिट्टे में पकड़े गए आरोपी को छुड़वाने के लिए फोन करें।
उन्होंने कहा की किस जिला में चिट्टा इस कदर पैर पसार चुका है कि इसमें महिलाएं तक भी शामिल हुई हैं। पुलिस अपनी बेहतर ड्यूटी निभा रही हैं। उन्होंने चिट्टे में लिप्त लोगों को पकड़कर उन पर कार्रवाई भी की हैं। इसके लिए उन्होंने ऊना के एसपी की तारीफ भी की ।
वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा ऊना में पानी की आपूर्ति के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं बना रहे हैं। बीबीएमबी से मिलकर योजना तैयार कर पानी उठाने की योजना पर काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि पानी के राइट्स हम लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब विभाजन हुआ तो 7.19 फ़ीसदी हिस्सा पानी का हिमाचल का तय हुआ था, लेकिन वह कहते हैं कि अगर आपने पानी इस्तेमाल करना है तो हमारी इजाजत लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम बीबीएमबी के साथ मिलकर पानी की स्कीम बना रहे हैं। किसी में दम है तो रोक कर दिखा दे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में हमारा भी हिस्सा 7.19 फ़ीसदी हिस्सा हैं हमें अपना हिस्सा मिलना चाहिए ओर यह हम लेकर रहेंगे।
