राहुल चावला,धर्मशाला: वनों और वन्य प्राणियों के बारे में वाइल्ड लाइफ वीक कार्यक्रम आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम का उद्देश्य वन और वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी और जागरूकता लोगों को मुहैया करवाना है। इसी के चलते अलग-अलग तरह के कार्यक्रम इस अभियान के तहत वन विभाग की ओर से आयोजित करवाए जा रहे हैं। एक और जहां वन एवं वन्य प्राणी सेंचूरी और गोपालपुर चिड़ियाघर में स्कूली बच्चों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। वहीं वाइल्ड लाइफ वीक कार्यक्रम के तहत चंबा सर्कल से बाइक रैली का शुभारंभ किया जाएगा, जो कि जिला कांगड़ा के अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध में पहुंचेगी।
इसके बाद राज्य की राधजानी शिमला के लिए रवाना होगी। इसके माध्यम से भी लोगों का विशेष रूप से जागरूक करने का अभियान रहेगा। वहीं गोपालपुर व विभिन्न स्कूलों में भी पेंटिगं, श्लोगन राईटिगं व लोकगीत प्रतियोगिताएं वन्य प्राणी विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से करवाया जा रहा है। अधिकारिक रूप से 2 अक्तूबर को गेयटी थियेटर शिमला में राज्यस्तरीय वाइल्ड लाइफ वीक कार्यक्रम का आगाज हुआ है, जबकि वाइल्ड लाइफ की ओर से दो से अढ़ाई माह पहले से ही चयनित स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित कर जागरूक करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। वनों और वन्य प्राणियों के प्रति आम जन में चेतना लाने के लिए वन्य प्राणी विभाग की ओर से वाइल्ड लाइफ वीक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दो से आठ अक्तूबर तक चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत गोपालपुर चिडिय़ाघर में विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चे वन और वन्य प्राणी विभाग की गतिविधियों से रु-ब-रु हो रहे हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार को हमीरपुर व धर्मशाला सर्कल के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसमें वनों व वन्य प्राणियों से संबंधित विषयों को लेकर छात्रों ने खूब रूचि दिखाई और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर नवाजा भी गया। चीफ कंजरवेटर आफ वाइल्ड लाइफ धर्मशाला उपासना पटियाल ने बताया कि वाइल्ड लाइफ वीक के तहत गोपालपुर में स्कूली छात्रों की चित्रकला, श्लोगन राईटिगं व लोकगीत प्रतियोगिता करवाई गई। उन्होंने बताया कि चंबा से बाइक जागरूकता रैली भी निकाली जा रही है, जो कि विभिन्न अभ्यारणय क्षेत्रों से होते हुए शिमला में पहुंचेगी। वाइल्ड लाइफ वीक के तहत चंबा, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर, ऊना में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है।
