By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राह चलती लड़की से फोन छीन कर ले गए पंजाब के बाइकर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > राह चलती लड़की से फोन छीन कर ले गए पंजाब के बाइकर
crimehimachal

राह चलती लड़की से फोन छीन कर ले गए पंजाब के बाइकर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/08/15 at 10:19 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-पंजाबी बाइकरों व पर्यटकों की दादागिरी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह करीबन दस बजे पंजाब के बाइकर सवारों ने मंडी शहर के पड्डल में नेशनल हाइवे पर गुरूद्वारा के पास एक लड़की जो पड्डल में लाइब्रेरी से इंपलाईमेंट एक्सचेंज के पास स्थित योगा केंद्र के लिए जा रही थी तथा फोन पर बात करते हुए सड़क किनारे चली हुई थी। तभी अचानक बाइक सवार ने झपटा मारा और फोन छीन कर पंडोह कुल्लू की ओर भाग गए।

मंडी शहर में नेशनल हाइवे पर पड्डल गुरूद्वारा के पास सरेआम फ़ोन छीन कर भागे

मिली जानकारी के अनुसार सलौनी पुत्री सुरेश शर्मा पुरानी मंडी रोजाना की तरह पड्डल में लाइब्रेरी आई थी और वहां से फ्री होकर कुछ ही दूरी पर स्थित योगा केंद्र जा रही थी। जैसे ही पड्डल गुरूद्वारा के सामने एनसीसी कार्यालय के उपर सड़क के किनारे चली हुई थी तथा मोबाइल को कान में लगाकर किसी से बात कर रही थी तो एक बाइक वहां पर कुछ धीमी हुई, चालक ने हेलमेट व पीछे बैठे व्यक्ति ने पटका बांध रखा था, चालक ने एकदम से उसका फोन छीना और तेजी से पंडोह कुल्लू की ओर भाग निकले। हक्की बक्की रही लड़की ने तुरंत वहां मौजूद स्कूटी सवार से मदद मांगी , पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पीछा भी किया मगर ये बदमाश भाग निकले। सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए, जिसमें सुबह 9 बजकर 52 मिंट पर यह घटना हुई है। कैमरे में बाइक की नंबर प्लेट भी मुड़ी हुई नजर आई, केवल पीबी 31 का अंक ही दिख रहा है।

सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत कर दी गई है। ओपो का महंगा आई फोन है जिसकी कीमत लगभग 39 हजार है। पुलिस ने मोबाइल की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से एक बार फिर से मंडी में सनसनी है। मंगलवार को पंजाब से आए बदमाशों ने यहां स्थानीय लोगों के साथ झगड़ा किया था। कुछ दिन पहले बिंदरावणी चेक पोस्ट के पास हेत राम पटयाल की घर के सामने खड़ी स्कूटी को उड़ा कर ले गए, जो अभी तक भी नहीं मिली, उससे पहले जोगिंदरनगर के एहजू में एक छात्रा का पर्स छीन कर उसे घसीटते हुए ले गए थे। हाल ही में पधर के पास भी इसी तरह की छीनाछपटी हुई थी। इन मामलों में आरोपियों को पकड़ा भी जा चुका है मगर यह छीनाछपटी का सिलसिला कानूनी दृष्टि से बेहद खतरनाक है। ऐसे में नेशनल हाइवे का एक बड़ा हिस्सा मंडी शहर से होकर गुजरता है जिस पर महिलाएं, बच्चे व अन्य लोग पैदल चलते हैं जिनके पास मोबाइल, अंगूठी, चेन आदि अक्सर होती है। फिल्मी स्टाइल में हो रही इस छीनाछपटी ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। इस मार्ग पर बाइकरों का यातायात नियमों को धता बताकर दौड़ना आम हो गया है जो हर वक्त किसी ने किसी हादसे को न्यौता दे रहा है। इसे लेकर पुलिस को गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।

TAGGED: Mandi Bikers from Punjab snatched away the phone from a girl
Chandrika August 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चो व गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले राशन में निकले कीड़े
Next Article अणु सिंथेटिक ट्रैक में जिला स्तरीय समारोह..डॉ. धनीराम शांडिल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है : मुख्यमंत्री

Ago

एचपीटीडीसी के आठ होटलों के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का बिगुल, धर्मशाला में जोरदार प्रदर्शन

Ago

एचएफआरआई ने इको टास्क फोर्स के जवानों को वन प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया विशेष प्रशिक्षण

Ago

शहर से गांव तक मजबूत होगी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज व्यवस्था – मुकेश अग्निहोत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?