By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिक्रम ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री पर कसा तंज, बोले- हरोली सीट खतरे में (Watch Video)
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > बिक्रम ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री पर कसा तंज, बोले- हरोली सीट खतरे में (Watch Video)
electionhimachalpolitical

बिक्रम ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री पर कसा तंज, बोले- हरोली सीट खतरे में (Watch Video)

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/27 at 4:04 PM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: अपनी हरोली सीट बचा लें क्योंकि हरोली सीट खतरे में है यह सलाह नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को कैबिनेट मंत्री व जसवां प्रागपुर से बीजेपी के प्रत्याशी बिक्रम सिंह ठाकुर ने दी है। अपने चुनावी प्रचार के लिए रक्कड़ इलाक़े में डोर टू डोर प्रचार के लिए पहुंचे बिक्रम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष व हरोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री पर बड़ा हमला बोला है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि अब कोई भी मुकेश अग्निहोत्री को नहीं सुनता है। पहले मुकेश अग्निहोत्री अपनी हरोली सीट को बचा ले क्योंकि हरोली सीट खतरे में है।

इस दौरान उन्होंने जसवां प्रागपुर से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे संजय पराशर पर भी हमने बोला। उन्होंने कहा कि यहां कई समाजसेवी लोगों को गुमराह कर रहे हैं,लेकिन जसवां प्रागपुर की जनता समझदार है और जनता बीजेपी का साथ देगी। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारक पहुंच रहे हैं और इसी कड़ी में उनके विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम 2 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे निर्धारित हुआ है।

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि जसवां प्रागपुर की जनता ने पहले ही रिवाज़ बदल दिया था। लगातार दूसरी बार बीजेपी यहां से जीती है। अब प्रदेश की जनता रिवाज़ बदलने जा रही है। प्रदेश में फिर जयराम सरकार रिपीट करने वाली है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता केंद्र की सरकार को देखकर वोट करती है। यहां भी जयराम सरकार ने भरपूर विकास किया है,इसलिए इस बार रिवाज बदलने से कोई नहीं रोक सकता है। हिमाचल का भाग्य केवल बीजेपी के साथ ही सुरक्षित है।

बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के अंदर 15 मुख्यमंत्री के दावेदार हो। जहां न कोई नेता हो न कोई नीति हो। हमारे यहां नेतृत्व है बड़े-बड़े नेता हैं। कांग्रेस के पास एक ही परिवार के चार नेताओं के अलावा कोई नाम नहीं है। बिक्रम ठाकुर ने कहा की सभी लोग बोजेपी से डरे हैं इसलिए वह ऐसी बातें करते हैं। बिक्रम ठाकुर ने कहा की पिछले चुनाव में उनकी जीत का अंतर तब था जब यहां कांग्रेस की सरकार थी। विकास के बड़े बड़े वादे किए जाते थे। अब निश्चित तौर पर जीत का अंतर ज्यादा रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां विकास की गंगा बही है। करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। यहां कॉलेज खुलने के साथ ही दो-दो एसडीएम ओर बीडीओ कार्यालय खुले हैं। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जो ओपीएस की गारंटी दे रहे हैं उनकी अपनी गारंटी नहीं है।

TAGGED: Bikram Thakur, Haroli seat, Mukesh Agnihotri
admin October 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में रिपीट होगी भाजपा की डबल इंजन की सरकार: अपराजिता सारंगी
Next Article पंजाब के शिक्षकों ने AAP के खिलाफ खोला मोर्चा, 30 अक्टूबर को शिमला में खोलेंगे सरकार की पोल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?