राकेश, ऊना: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की जनता को एम्स का तोहफा देंगें। प्रधानमंत्री एम्स अस्पताल का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। एम्स के निर्माण को लेकर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि बिलासपुर एस्म हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर सिद्ध होगा। सत्ती ने एम्स की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार का यह हिमाचल प्रदेश की जनता को बहुत बड़ा तोहफा है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही अक्टूबर 2017 में इसका शिलान्यास किया था वे आज 1,470 करोड़ से अधिक की लागत से एम्स बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड शामिल हैं। जो 247 एकड़ में फैला है। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक स्वास्थ्य संस्थान है और हिमाचल प्रदेश के विकास का नया प्रतीक बनकर उभरेगा।
सत्ती ने कहा कि एम्स बिलासपुर में राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां से टेलीमेडिसन की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने ही अटल रोहतांग टनल, ऊना का पीजीआई अस्पताल, ऊना ट्रिपल आईटी जैसे बड़े-बड़े संस्थान राज्य को दिए।
