बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – एम्स बिलासपुर में एम्स प्रशासन से मिलना प्रतिनिधियों के लिए परेशानी भरा हो गया है। यदि किसी की कोई समस्या या फिर क्षेत्र की किसी समस्या के बारे में एम्स प्रशासन को अवगत करवाना हो तो एम्स प्रशासन के अधिकारी मिल ही नहीं पाते हैं। यहां तक कि यदि कभी कभार मिलने का आश्वासन मिलता है तो 10 से 15 दिन तक का समय मिलता है। यह बात बिलासपुर में कोठीपुरा पंचायत प्रधान पिंकी देवी ने कही।
कोठीपुरा पंचायत प्रधान पिंकी देवी ने कहा कि उनकी पंचायत के तहत एम्स बिलासपुर खुला है। लेकिन स्थानीय लोगों की यहां पर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को कोई लाभ एम्स का नहीं मिल पाया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि स्थानीय युवा अन्य बाहरी राज्यों में नौकरी के लिए भटक रहे हैं। लेकिन घर द्वार में इतना बड़ा स्वास्थ्य संस्थान होने के बाद भी उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिसके एम्स प्रशासन की मनमानी सामने आ रही है। उन्होंने सरकार, प्रशासन से आग्रह किया है कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएं। ताकि स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके।
