नालागढ़ : जगत सिंह -नालागढ़ में सड़क हा+दसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । ताजा मामला नेशनल हाईवे 105 नालागढ़- स्वारघाट मार्ग पर स्थित महादेव पुल का है,जहां पर एक अनियंत्रित होकर ट्रक नदी में बुरी तरह से पलट गया ।
नदी में ट्रक पलटने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौ+त हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है ।फिलहाल पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी नालागढ़ कुलदीप शर्मा ने बताया कि ट्रक पिंजोर खाली होने के बाद ऊना की ओर नालागढ़ की तरफ से जा रहा था तो जैसे ही ट्रक महादेव के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चालक की मौत हो गई है और हेल्पर घायल हुआ है जिसका इलाज नालागढ़ के सिविल अस्पताल में चल रहा है जिसके कारण हादसे में ट्रक चालक की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर के हेल्पर को गंभीर चोटें आई हैं जिसका नालागढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि ट्रक चालक हरदीप सिंह जो नंगल खुर्द का रहने वाला था जबकि हादसे में घायल हुए हैं उसका नाम दीपक कुमार नंगल खुर्द है उन्होंने कहा की मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
