बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: नम्होल में चल रहे तीन दिवसीय पशु मंडी व किसान मेला में रविवार को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रदेश भर की 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स होस्टल बिलासपुर और ऊना टीम के बीच हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स होस्टल बिलासपुर ने विजेता का ताज अपने सिर सजाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 21 हजार की राशि इनाम स्वरूप दी गई।मुख्यातिथि रामलाल ठाकुर ने कहा कि फाइनल मैच काफी रोचक रहा। अंतिम 2 मिनटों में मैच एक टीम से दूसरी टीम की झोली में चल गया। उन्होंने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
