बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉलेज चौक बिलासपुर में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अंकुश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अंकुश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारू हो गई है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है। जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखलाहट में है। उन्होंने कहा की भाजपा को डर डर सता रहा है कि 2024 में जनता उन्हें घर बिठा देगी इसलिए आये दिन वो राहुल गांधी के ऊपर साजिशें रच रहे है भाजपा भूल गई है कि राहुल गांधी शहीदों के परिवार से है वो उनकी साजिशों से डरने वाले नही है । आशीष ठाकुर ने कहा कि जब से संसद के अंदर राहुल गांधी ने अडानी के बारे में सवाल पूछने शुरू किए है, तबसे भाजपा बौखलाहट में है।युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द राहुल गांधी की लोकसभा की एसडीएस बहाल की जाए अन्यथा युवा कांग्रेस का विरोध और उग्र होगा।
