राहुल चावला,शाहपुर: द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में स्वास्थ्य व स्वच्छता क्लब के सौजन्य से अंतर संकाय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अवस्थी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के फाउंडर व द रामा जिम के कोच अंकुश राठौर ने किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, बीएड, एमएड संकाय के 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें राघव ने 67.5 किलोग्राम में प्रथम ,दीक्षित ने 56किलोग्राम में दूसरा व संचित ने 55 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्यतिथि अंकुश राठौर ने बताया कि महाविद्यालय के बच्चों की ओर से बेहतर प्रयास किया गया हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उनके अंदर प्रवाह हो रही ऊर्जा को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को अच्छी दिशा मिल सकती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से समय समय पर सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिताएं करवाई जाती है। उन्होंने विजेता रहे प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
