बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – जिला बिलासपुर के बलोह पंचायत के गांव भल्लू की होनहार बेटी सुनिधि पटियाल पुत्री स्व. जगदीश पटियाल ने नर्सिंग ऑफिसर रिकरूरमेंट कॉमन एलिजिविल्टी टैस्ट (एनओआरसीईटी) में 11वां रैंक हासिल किया है। पहले ही प्रयास में इस होनहार ने यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर के इस टैस्ट में इस होनहार बेटी ने अपने परिजनों के साथ ही अपने क्षेत्र का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। नर्सिंग ऑफिसर रिकरूरमेंट कॉमन एलिजिविल्टी टैस्ट (एनओआरसीईटी) उतीर्ण करने के बाद अब यह होनहार एम्स में बतौर नर्सिंग आफिसर सेवाएं देगी।
जानकारी के अनुसार एम्स में नर्सिंग ऑफिसर रिकरूरमेंट कॉमन एलिजिविल्टी टैस्ट (एनओआरसीईटी) के लिए सुनिधि पटियाल ने आवेदन किया। वहीं, राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा का आयोजन जून 2023 में ही किया गया। हाल ही में जब इस टैस्ट का परिणाम आया तो सुनिधि पटियाल को राष्ट्रीय स्तर पर 11वां रैंक मिला। इस होनहार बेटी की इस उपलब्धि के चलते परिजन भी बेहद खुश हैं। वहीं, परिजनों का कहना है कि उनकी होनहार बेटी की इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम भी चमका है।
बीएससी नर्सिंग की शिक्षा आईजीएमसी शिमला से पूरी की
बता दें कि सुनिधि पटियाल ने अपनी बीएससी नर्सिंग की शिक्षा आईजीएमसी शिमला से पूरी की। उन्होंने परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। वहीं, सफलता भी हासिल की है। सुनिधि पटियाल की मानें तो वह हर रोज करीब आठ से दस घंटे तक हर रोज सैल्फ स्टडी करती थी। ऑनलाईन पढ़ाई करना उसके लिए साकारात्मक रही है। ऑनलाईन ही कोचिंग हासिल की। जिसके चलते उसे सफलता मिली है। सुनिधि पटियाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा. स्व. प्रेम सिंह पटियाल, पिता स्व. जगदीश पटियाल, माता कुसमलता सहित अन्य परिजनों को दिया है।
