By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

महीनों से लटकी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के सब्र का टूटा बांध...सचिवालय पहुंचे अभियार्थियोंं ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/25 at 11:05 AM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – सोमवार को विभिन्न पोस्ट कोड के अभ्यार्थी सचिवालय के बाहर पहुंचे और मुख्यमंत्री से जल्द फैसला लेने की मांग करते नज़र आए । इसमें वेटरनरी फार्मासिस्ट पोस्टकोड 925, सचिवालय क्लर्क पोस्ट कोड 962, ड्राइंग मास्टर पोस्टकोड 980, लाइनमैन पोस्टकोड 971. मार्केट सुपरवाइजर पोस्टकोड 977 की महीनों से नियुक्ति प्रक्रिया लटकी पड़ी है । तमाम पोस्टकोड के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कई बार मिलने पहुंचे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ़ आश्वासन से संतोष करना पड़ा है ।

पोस्टकोड 925 वेटरनरी फार्मासिस्ट के अभियार्थी परीक्षा अक्टूबर साल 2022 में दे चुके थी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हुई । अब 7 महीने होने को आए हैं, लेकिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है । उन्होंने बताया कि उनकी यह परीक्षा किसी भी जांच के दायरे से बाहर है । इसके बावजूद अभी तक प्रक्रिया अमल में नहीं नहीं लाई गई है । उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी इस मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हमीरपुर में मिल चुके हैं, जहां उन्हें जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई ।ऐसे में सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं, जहां वे मुख्यमंत्री से इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करने की मांग करेंगे । कुछ ऐसा ही हाल पोस्टकोड 980 ड्राइंग मास्टर अभ्यर्थियों का भी है इनकी भर्ती प्रक्रिया भी विजिलेंस और जांच से बाहर होने के बावजूद अब तक लटकी पड़ी है । अभ्यर्थियों का कहना है कि ज़्यादातर अभ्यर्थियों की उम्र 35 वर्ष के ऊपर हो चुकी है, लेकिन सरकार की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का नाम नहीं दे रही है ।

उधर सचिवालय क्लर्क पोस्टकोड 962 आज मुख्यमंत्री से उनकी भर्ती प्रक्रिया पर फैसला लिए बगैर सचिवालय से न जाने की बात कह चुके हैं । सचिवालय क्लर्क अभ्यर्थियों का कहना है कि विजिलेंस की जांच के चलते उनकी भर्ती प्रक्रिया अटकी पड़ी है । जबकि अब तक पेपर लीक मामले में केवल एक व्यक्ति पर कार्रवाई हुई, लेकिन वह भी बेल पर बाहर है । ऐसे में इसका दंश केवल अभ्यर्थियों को झेलना पड़ रहा है ।

TAGGED: Shimla Candidates from different post codes
Chandrika July 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?