By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस सरकार पर बिंदल का बड़ा हमला: जन संकल्प सम्मेलन में करोड़ों की फिजूलखर्ची
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस सरकार पर बिंदल का बड़ा हमला: जन संकल्प सम्मेलन में करोड़ों की फिजूलखर्ची
himachalpolitical

कांग्रेस सरकार पर बिंदल का बड़ा हमला: जन संकल्प सम्मेलन में करोड़ों की फिजूलखर्ची

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/11 at 10:22 PM
Share

Nahan, Satish Sharma-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि जन संकल्प सम्मेलन के नाम पर प्रदेश सरकार ने जनता के करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करते हुए भारी संख्या में लोगों को सरकारी खर्चे पर मंडी पहुंचाया गया, जबकि सरकार अपने किए हुए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

डॉ. बिंदल नाहन में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार 2022 में किए गए चुनावी वादों से मुंह मोड़ चुकी है। पहली कैबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 28 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने जैसे बड़े वादे आज तक पूरे नहीं हुए। इसके बावजूद सरकार जश्न मना रही है, जो जनता की समझ से परे है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने तीन वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया, लेकिन इसके बाद भी जनता को राहत देने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नई-नई घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि जनता अब इन संकल्पों पर भरोसा नहीं करती। बिंदल ने दावा किया कि प्रदेश की जनता का मौजूदा सरकार से मोहभंग हो चुका है और सरकार के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं बचा है।

सांसद खेल महोत्सव के आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों से शिमला संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जो युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 11 से 14 सितंबर तक चलने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में युवा बड़ी संख्या में भाग लें और खेल भावना को आगे बढ़ाएं।

TAGGED: Nahan BJP state president
Chandrika December 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गैरी की याद में मानवता का संदेश—गैरी केयर फाउंडेशन ने जसूर में बच्चों को बांटे स्वेटर व चॉकलेट
Next Article मंडी रैली पर सवाल: पड्डल मैदान की खाली कुर्सियों ने सरकार के दावों पर उठाए प्रश्न – सुधीर शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?