By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गया श्रद्धाजंलि कार्यक्रम, नम आंखों से किया याद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गया श्रद्धाजंलि कार्यक्रम, नम आंखों से किया याद
himachalNews

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गया श्रद्धाजंलि कार्यक्रम, नम आंखों से किया याद

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/06/23 at 2:55 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व वीरभद्र सिंह की जयंती पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजित किया गया। यहां कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री चन्द्र कुमार, विक्रमादित्य सिंह ,सुधीर शर्मा, यादवेंद्र गोमा,नरेश चौहान  सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर स्व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जननायक युगपुरुष और प्रेरणा स्त्रोत स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को उनकी जयंती पर आज याद कर रहे हैं। उन्होंने 60 साल तक हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों पर राज किया और अंतिम समय भी वह विधानसभा के सदस्य रहे और सदस्य रहते हुए इस संसार को उन्होंने अलविदा कहा।
वीरभद्र सिंह प्रदेश के विकास पुरुष माने जाते हैं। वाईएस परमार को हिमाचल निर्माता कहा जाता है जबकि आधुनिक हिमाचल के विकास और निर्माण के लिए वीरभद्र सिंह को हमेशा जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह थी कि उन्होंने भावनात्मक एकता के साथ काम किया।  वह ना तो इलाका विशेष, न जाति विशेष के नेता थे बल्कि वे सारे हिमाचल के नेता के रूप में जाने जाते थे और हर क्षेत्र में उन्होंने विकास कार्य किए हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उनका सबसे बड़ा योगदान है और लड़कियों की शिक्षा को लेकर उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज खोलें। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी विकासात्मक कार्य किए हैं और आज हिमाचल का कोई भी ऐसा परिवार नहीं है जो आज उन्हें याद नहीं कर रहा। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा लगाने को लेकर कोई भी विवाद नहीं है । सैंज में वहां पर स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा लगाई है और हिमाचल के अन्य क्षेत्रों में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी और उनके नाम पर कुछ विकासात्मक योजनाएं भी शुरू की जाएंगी।
वहीं धर्मशाला के विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि आज स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती को  विकास दिवस के रूप में कांग्रेस मना रही हैं। कांग्रेस कार्यालय में उन्हें याद किया जा रहा हैं। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे और अन्य पदों पर भी रहे। एक लंबा जीवन उनका इस प्रदेश की राजनीति में रहा हैं। उन्होंने जन भावनाओं के साथ प्रदेश में काम किया और वह ऐसे व्यक्ति जो सबको साथ लेकर चलते थे। उनके शासन में बाघ और बकरी पानी एक जगह पी सकते थे और वह अपने दुश्मनों को भी साथ लेकर चलते थे। आज हम सभी उन्हें याद कर रहे हैं और सौभाग्य है कि उनके साथ काफी लंबे समय तक काम किया और वह हमें भी राजनीति में लेकर आए। उनके दिखाए रास्ते पर आगे चल रहे हैं और जिन उम्मीदों से वह हमें राजनीतिक जीवन में लाए हैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उन्हें जननायक के सुपुत्र होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं। वीरभद्र सिंह को  आधुनिक हिमाचल का निर्माता के रूप में जाना जाता हैं। यह आज गौरव का पल है उसके साथ ही भावनात्मक पल भी है और आज के दिन सभी को हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए और उनके दिखाए हुए रास्ते पर आगे चलने की आवश्यकता हैं।  उन्होंने हमेशा एक सोच के साथ राजनीति की है और सभी क्षेत्रों का एक सम्मान विकास किया हैं। चाहे किन्नौर हो, भरमौर हो सिरमौर हो या चंबा हो सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास किया हैं। उनकी सोच को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है और हिमाचल प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सभी साथ मिलकर काम करेंगे।
TAGGED: birth anniversary, Congress Office, remembered, Shimla, tribute, Virbhadra Singh
admin June 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में देरी से दस्तक देगा मानसून,24 जून से कड़े तेवर दिखाएगा मौसम
Next Article बरोटीवाला के दसोरा माजरा में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला प्रवासी व्यक्ति का शव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?