संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम अपने कड़े तेवर दिखाने वाला हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 24 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट हैं। वहीं 25 व 26 जून के लिए भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। प्री मानसून के चलते गुरुवार सुबह राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई ओर शहर ने धुंध की सफेद चादर ओढ़ ली हैं ।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि आज व कल कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती हैं,लेकिन 24 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होगी। 24 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट हैं, वहीं, 25 व 26 जून के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में मानसून जून अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश कर जाएगा।
