बीबीएन : जगत सिंह -औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत दसोरा माजरा गांव में एक पेड़ से प्रवासी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है । घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की टीम द्वारा पहले मौके का जायजा लिया, इसके बाद पेड़ से लटके हुए प्रवासी व्यक्ति के शव को नीचे उतारा गया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है ।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है । थाना प्रभारी बरोटीवाला श्यामलाल ने बताया कि 72 घंटे तक शव को नालागढ़ के अस्पताल में रखा जाएगा । अगर इस दौरान प्रवासी व्यक्ति की शिनाख्त होती है तो उनके परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही कारणों का खुलासा हो पाएगा ।
