सोलन:योगेश शर्मा (TNS)- प्रदेश की व्यवस्था परिवर्तन की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार सोलन नगर निगम और सोलन विधानसभा क्षेत्र के साथ दोगला व्यवहार कर रहा है,यह बात वीरवार को सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री भरत साहनी ने कही।
भरत साहनी ने कहा कि निगम सोलन को साढ़े तीन करोड़ की जरूरत थी आपदा से निपटने के लिए, लेकिन सरकार ने सहायता राशि के रूप में भेजा सिर्फ 58 लाख है। इसी के साथ सोलन विधानसभा क्षेत्र में 100 के करीब घरों को नुकसान पहुंचा, सरकार ने राहत राशि जल्द पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन सरकार बोल कुछ रही है और कर कुछ रही है,दोगली राजनीति इन दिनों हिमाचल में देखने को सरकार की मिल रही है। प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ सोलन विधानसभा क्षेत्र के साथ भी भेदभाव की राजनीति की जा रही है,भाजपा से जो लोग सम्बंध रखते है,उनके साथ भेदभाव की राजनीति राहत राशि को लेकर की जा रही है।
भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस की सरकार ने जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को विभाग में मर्ज करने की बात कही थी, लेकिन अब 10 महीने सरकार को गुजर चुके हैं । अब पिछले 13 दिनों से पंचायत में कामकाज प्रभावित हो रहा है क्योंकि कर्मचारी लगातार हड़ताल पर है और आने को विकास कार्य इस दौरान पंचायत में प्रभावित हो रहे हैं इसकी और सरकार ध्यान नहीं दे रही है । उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन मांगों की तरफ ध्यान देते हुए जल्द इस कार्य को पूरा किया जाए ।
