By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एशियाई खेलों में कबड्डी टीम में प्रदेश के 6 महिला,पुरूष खिलाड़ी शामिल, बढ़ाया प्रदेश का मान, फेडरेशन ने जताई ख़ुशी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एशियाई खेलों में कबड्डी टीम में प्रदेश के 6 महिला,पुरूष खिलाड़ी शामिल, बढ़ाया प्रदेश का मान, फेडरेशन ने जताई ख़ुशी
himachalNews

एशियाई खेलों में कबड्डी टीम में प्रदेश के 6 महिला,पुरूष खिलाड़ी शामिल, बढ़ाया प्रदेश का मान, फेडरेशन ने जताई ख़ुशी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/12 at 5:01 PM
Share
संजू चौधरी, शिमला(TSN): बीते दिनों एशियन गेम्स में भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार 100 से ज्यादा पदक भारत की झोली में डाले हैं। देश के साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए भी यह बेहद गर्व की बात हैं। इसके पीछे की वजह यह है की स्वर्ण पदक विजेता महिला और पुरुष कबड्डी दल में हिमाचल का भी प्रतिनिधित्व देखने को मिला हैं,जहां हिमाचल से संबंध रखने वाले विजेता पुरुष टीम का हिस्सा थे। वहीं महिला कबड्डी टीम में कप्तान सहित कुल पांच महिला खिलाड़ी हिमाचल से थी। ऐसे में हिमाचल में भी खुशी का माहौल है और कबड्डी फेडरेशन की ओर से भी इस पर खुशी जताई गई हैं।
उन्होंने कहा की पुरूष कबड्डी टीम में विशाल भारद्वाज ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया तो महिला टीम की कप्तान रितु नेगी भी हिमाचल से है जो सभी के लिए गर्व की बात हैं। वहीं हिमाचल कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा की आने वाले समय में शिमला में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा इंडोर स्टेडियम विकसित करने की मांग भी सरकार से की हैं।
हिमाचल कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि पूरे देश के साथ ही हिमाचल के लिए भी खुशी की बात है कि महिला और पुरुष दोनों कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में खेलों में स्वर्ण पदक जीता हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार इसमें हिमाचल प्रदेश से 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें एक पुरुष और 6 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय भी हिमाचल की ओर से कबड्डी में मजबूत प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से प्रदेश में अधिक से अधिक इनडोर स्टेडियम विकसित करने की भी मांग की हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले मार्च से अप्रैल माह के बीच शिमला में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल फेडरेशन की ओर से फेडरेशन चैंपियनशिप आयोजित करने की मांग की गई थी, जिसको लेकर राष्ट्रीय फेडरेशन ने हामी भर दी हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश की 8 शीर्ष रैंक वाली फेडरेशन के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर भारत का नेतृत्व करने वाले खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
TAGGED: Asian Games, Female, increased, Kabaddi team, male, Players, pride, Shimla, state
admin October 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी में जिला प्रशासन ने टीबी के 15 मरीज लिए गोद..छः माह तक होगी इनकी निगरानी
Next Article बीजेपी ने आपदा राहत राशि को देरी से देने और भेदभाव की राजनीति करने के लगाए आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?