By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला नगर निगम वार्ड में फर्जी वोट बनाने के भाजपा ने लगाए आरोप, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला नगर निगम वार्ड में फर्जी वोट बनाने के भाजपा ने लगाए आरोप, डीसी को सौंपा ज्ञापन
himachal

शिमला नगर निगम वार्ड में फर्जी वोट बनाने के भाजपा ने लगाए आरोप, डीसी को सौंपा ज्ञापन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/13 at 12:42 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार की जा रही मतदाता सूची पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं और और फर्जी वोट बनाने के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर गुरुवार को शिमला भाजपा जिलाध्यक्ष पार्षदों के साथ निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी के पास पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपकर सूचियों को दुरुस्त करने की मांग की।
शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष ने रवि मेहता ने कहा कि शिमला नगर निगम के होने वाले चुनावों की मतदाता सूची में बहुत ज्यादा अनियमितताएं देखने में आ रही हैं। उन्होनें कहा कि समरहिल वार्ड में एक दुकान के पते पर पांच नकली वोट बनाने का मामला ध्यान में आया जबकि उस दुकान के मालिक से बातचीत पर पता चला कि वो इन लोगों को नहीं पहचानते और उनका इस पते को प्रयोग करना अनुचित हैं।
इसी तरीक से दो अन्य मामले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी आ रहे हैं। छात्रों का वहीं के स्थानीय पतों पर अपना वोट बनाया गया हैं, जबकि उनको विश्वविद्यालय के हॉस्टल में कमरे आबंटित है। इन 100 वोट बनने के आवेदनों का अभी तक यह पता नहीं कि ये असल में वहां के स्थाई निवासी है या नहीं और इन्होनें हाल ही में विधान सभा चुनाव में कहां पर अपना मत प्रयोग किया हैं।
 इसी तरह टूटीकंडी वार्ड केे 100 वोट, बालूगंज वार्ड के 100 वोट स्थानातंरित किए गए हैं। नगर निगम चुनाव एक्ट के अनुसार 6 महीने से पहले आप दूसरे स्थान पर अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकते।
उन्होनें आग्रह किया कि जिस तरह 2017 के वोटर लिस्ट को आधार बना कर चुनाव की तैयारी की जा रही हैं यह भी गलत हैं,क्योंकि 2017 की सूची के हिसाब से जिन युवाओं ने 2022 के विधान सभा चुनावों में वोट दिया है वो इसमें सम्मिलत नहीं हैं। 2017 की सूची के लोग या तो शिफ्ट कर चुके हें या फिर उनकी मृत्यु हो चुकी हैं। बहुत से ऐसे मतदाता है जो एक दूसरे वार्डों में वोट डाल गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि ओर जल्द ही इन गलतियों को सही किया  जाता हैं तो मज़बूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
TAGGED: BJP, DC, Municipal Corporation, Shimla
admin January 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन,लोकगीत प्रतियोगिता में जागृति महिला सोसायटी प्रथम
Next Article 18 से 22 फ़रवरी तक आयोजित होगा बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव, तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?