कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- हिमाचल प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा अपने कार्यकाल में 69 नेशनल हाईवे के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी गई। लेकिन धरातल पर यह हाईवे आज भी गुम है।
ढालपुर पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब उन्होंने अपने विभाग के माध्यम से इन 69 नेशनल हाईवे के बारे में जानकारी मांगी। तो पता चला कि इनमें से मात्र 9 नेशनल हाईवे ही स्वीकृत हुए हैं और इनकी अभी डीपीआर तैयार की जा रही है। इन सभी नेशनल हाईवे को पीएमओ कार्यालय से मंजूरी मिलने का भी इंतजार है। ऐसे में पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को 69 नेशनल हाईवे के नाम पर सिर्फ ठगा ही है।
प्रदेश में विकास कार्यो में नहीं आने देंगे कमी
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिला कुल्लू में भी भूतनाथ व भुंतर वैली ब्रिज का निरीक्षण किया जाएगा और निरीक्षण के साथ-साथ इसका स्थाई समाधान किया जाएगा । इस बारे उन्होंने लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के साथ बात की है और आईआईटी के विशेषज्ञों के साथ भी चर्चा की जा रही है। ताकि इन दोनों पुल के माध्यम से जनता को लाभ मिल सके। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जल्द ही वे जिला कुल्लू की हर विधानसभा क्षेत्र द्वारा करेंगे ताकि वहां पर सड़कों की हालत को सुधारने की दिशा में तेज गति से काम हो सके। उन्होंने कहा कि अगस्त माह हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा से रूरल ओलंपियाड का आयोजन करवाया जाएगा। ताकि इन खेलों के माध्यम से युवा शारीरिक विकास की ओर अपना ध्यान दे सकें और नशे जैसी बुराई से दूर रह सके।
